आलीशाद, अरित्रो , स्वर्णाली और शिवांगी बने चैंपियन Garhwa

आलीशाद, अरित्रो , स्वर्णाली और शिवांगी  बने चैंपियन
24 वीं झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता 

प्रतियोगिताका तीसरा  दिन

फोटो:
गढ़वा  के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में आयोजित 24 वीं झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए  अंडर 11 बालक वर्ग के फाइनल में रांची के  अरित्रो डे नें अपने ही जिले के फैजल खान को 3-1 ( 12-10,11-7,8-11,9,11-7) जबकि बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की शिवांगी मिश्रा ने अपने ही जिले के रशिका शर्मा को3-0(11-7, 11-9,11-7)से अंडर 13 बालिका वर्ग में स्वर्णाली  माझी ने शिवांगी मिश्रा को 3-0 (11-8,11-8,11-8) से अंडर 13 बालक वर्ग में रांची के अलीशाद खान ने रांची के ही अर्थ घोष को 3-0 (11-4,11-7,11-8) से हराकर चैंपियन बने|
  इसके पहले अंडर 11 बालक वर्ग के सेमी फाइनल मैच में  रांची के फैजल खान ने गढ़वा के कार्तिक पाल को 3-1( 11-9, 11-9,8-11, 11-5) , दुसरे सेमीफाइनल में  रांची के ही अरित्रो डे ने पूर्वी सिंहभूम के वर्धन वशिष्ठ को 3-1(11-5, 9-11,11-4,11-6), अंडर 11 बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पूर्वी सिंहभूम के शिवांगी मिश्रा ने गढ़वा के पलक भारती को 3-0 (11-2,11-2,11-4)से, दुसरे सेमीफाइनल में पूर्वी सिंहभूम के रशिका शर्मा ने वहीं के अश्विका सिंह को 3-1( 11-9, 11-8,9-11,11-8) से , अंडर 13  बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मैच में पूर्वी सिंहभूम के स्वर्णाली माझी ने गढ़वा के आयुषी कुमारी को 3-1(11-5,11-9, 9-11,11-2,)से , पूर्वी सिंहभूम के ही शिवांगी मिश्रा ने अनन्या साहा को 3-1 (14-12, 12-10, 9-11,11-6) से , अंडर 13 बालक वर्ग  के सेमीफाइनल में रांची के आलीशाद खान ने हजारीबाग  के राजवीर गोयल  को 3-0( 11-4, 11-4, 11-4) से जबकि अंडर 13  बालक वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में रांची के अर्थ घोष ने रांची के आयुष बनर्जी  को 3-1( 11-3, 11-5,9-11, 11-6) से हराकर फाइनल में पहुंचे| इस अवसर पर झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सैबल  गुप्ता, गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव समरजीत सिंह, गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव , उपाध्यक्ष संजय सोनी चंद्रभूषण सिन्हा, आनंद सिन्हा, प्रिंस सोनी, कमलेश कुमार दुबे,अशोक विश्वकर्मा  ,मोजीबुद्दीन खान, गजेंद्र साहू,रामाशंकर सिंह, अजय ठाकुर ,अभय कुमार, अयोध्या ठाकुर , ललन सोनी,आमोद कुमार पांडेय, संजय सिंह, मुकेश कुमार सिन्हा ,पंकज सोनी, मनोज पाठक,मनीष उपाध्याय ,सुशांत चौबे, उपस्थित थे|

Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi