महाराष्ट्र के नागपुर में वाहन दुर्घटना से मौत Kandi

कांडी -प्रखंड क्षेत्र के राणाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम भंडरिया निवासी शिवकुमार सिंह के 54 वर्षीय पुत्र गोविंद सिंह की रविवार की देर शाम महाराष्ट्र के नागपुर में वाहन दुर्घटना से हो गई।
 मौत की जानकारी मिलते ही पुरे गांव में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार गोविंद सिंह नागपुर के काटोल में एक निजी कंपनी में मैनेजर पोस्ट पर कार्यरत थे। कार्य से छुट्टी के बाद वे अपने निजी वाहन को छोड़ कर किसी अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से अपने डेरा में आ रहे थे उसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल किसी जानवर से टकरा गई और दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिससे मोटरसाइकिल चालक एवं गोविंद सिंह दोनों घायल हो गए। वहीं दोनों घायलों निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ घंटे बाद गोविन्द सिंह की मौत हो गई। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद सिंह मोटरसाइकिल पर पिछे बैठे हुए थे। और गिरने से उनके माथे में गंभीर चोट लग गया था। घटना की जानकारी मिलते ही उनके छोटा भाई नागपुर पहुंचे। बताते चलें कि गोविंद सिंह अपने परिवार और बच्चों के साथ ही रहते थे। 
वहीं परिजनों के द्वारा निजी वाहन से पार्थिव शरीर मंगलवार की दोपहर में निवास स्थान भंडरिया लाया गया। शव पहुंचते ही घर में चित्कार मच गया। गोविंद सिंह सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।उनकी अंतिम संस्कार कोयल नदी घाट पर किया गया। गोविंद सिंह के अमन कुमार और अभिनव कुमार दो पुत्र हैं।
 मुखाग्नि छोटे पुत्र अभिनव ने दिया। वहीं इस दुखद घटना सुनकर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी नरेश प्रसाद सिंह, मोरबे पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह, पंचम सिंह, सुदामा सिंह, सुरेश सिंह, सीधी सिंह, सत्येंद्र सिंह सहित सभी वर्ग के लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa