गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
भाजपा गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन रथ यात्रा कार्यक्रम के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में पचपड़वा में प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी एवं परिवर्तन रथ का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास जैसे मुलमंत्र के साथ काम करती है उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ झारखंड का उत्थान चाहने वाले हर जाति धर्म के लोग खड़े हैं सबका यही मानना है कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो झारखंड का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि झामुमो कांग्रेस राजद ने मिलकर अल्पसंख्यक समुदाय से वोट लेकर धोखा देने का काम किया है। झारखंड में महालुटबंधन की सरकार अब दुबारा झारखंड में कभी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार आएगी तो गढ़वा सहित पूरे झारखंड में अमन चैन शांति का माहौल होगा। झारखंड का चौमुखी विकास होगा। भ्रष्ट लुटेरा झामुमो सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है झामुमो का हर वादा फेल साबित हुआ है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी ने कहा कि भाजपा जब सत्ता में आएगी तभी गढ़वा का विकास होगा। वर्तमान की झामुमो सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय को सिर्फ प्रताड़ित किया गया है। लेकिन अब समय आ चुका है आगामी विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय भ्रष्ट लुटेरा झामुमो सरकार को सत्ता से बेदखल करने का काम करेगा।
मौके पर मुख्य रूप से अनसाद बाबु नवाजीस खां याज खां दानिश खा अजमल हुसैन जिबरील खां अहमद हुसैन अहमद रसुल खुर्शीद अंसारी महफुज अंसारी आरिफ हुसैन समीर खान मनौवर खां जर्बुलाह खां सहारे हुसैन तसावर अंसारी अब्दुल अंसारी शमीम अंसारी अफरोज अंसारी अब्दुल मजीद अंसारी सुजायत अंसारी अशोक विश्वकर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद थे