भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह बने पलामू प्रमंडल के प्रभारी। Palamu


भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह बने पलामू प्रमंडल के प्रभारी।
 भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने 6 अगस्त को प्रदेश टीम की विस्तारित सूची जारी की जिसमें प्रमंडलीय प्रभारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी सेल संयोजक, जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों की विधिवत घोषणा की थी। दीपक सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी के टीम में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे। शिक्षा से बी.टेक (मेकेनिकल इंजीनियर) एवं लंदन से एमबीए, श्री सिंह ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी तीन साल बतौर स्टेट ऑपरेशन कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया है। फिलहाल वे अपने निजी व्यवसाय से जुड़े हैं। नवीन दायित्व मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज मिश्रा, प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी विनय जायसवाल, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष शशांक राज ने दीपक सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Latest News

वीरेंद्र साव ने जरूरतमंद मरीज को रक्तदान कर दिया जीवनदान, लोगों से किया रक्तदान का आह्वान Garhwa