प्रभात दुबे उर्फ बडू दुबे ने उंटारी रोड क्षेत्र का किया भ्रमण
निजी व्यवस्था में उलझे हुए है वर्तमान विधायक:- प्रभात दूबे
-कांग्रेस नेता प्रभात उर्फ बडू दूबे ने उंटारी रोड के छतरपुर में लोगों के साथ किया संवाद
फोटो कैप्शन:- ग्रामीणों के साथ प्रभात दूबे व अन्य
उंटारी रोड।प्रखंड के नवगढ़ ,गवरलेटवा , छतरपुर सहित कई गावों मंगलवार को कांग्रेसी नेता प्रभात दुबे ऊर्फ बडू दूबे ने लोगों से साथ संवाद किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्री दूबे ने कहा कि उंटारी रोड प्रखंड के कई गांवों अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है यहां किसी भी तरह का विकास नही किया गया है। छत्तरपुर व नौगढ़, गवरलेटवा गांव की मुख्य समस्या रेलवे अंडरपास नही होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर है लेकिन स्थानीय विधायक व सांसद को इसकी कोई चिंता नहीं है। पूर्व विधायक चंद्रशेखर दूबे के कार्यकाल में किए गए विकास के कार्यों पर वर्तमान विधायक बहवाही लूट रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान विधायक के दस वर्षो के कार्यकाल में विधानसभा बीस वर्ष पीछे चला गया विधायक अपने निजी व्यवस्था में उलझे हुए है जनता की बातो को सोचने समझने के लिए उनके पास वक्त की कमी है। विश्रामपुर की जनता निश्चित रूप से इस बार बदलाव करेगी। जनता का आशीर्वाद मिला तो सभी समस्याओं को मिलकर निवारण किया जाएगा। मौके पर अमित दूबे, सद्दाम ख़ान, कुंदन शाह, अभय दूबे, अजय गुप्ता, उमेश बैठा, दिनेश रजवार, मदन प्रजापति सहित कई लोग मौजूद थे।