टीम अंजू अभिमन्यु का विश्रामपुर मे खुला प्रखंड स्तरीय कार्यालय news

विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए राजनीतिक नेतृत्व में परिवर्तन की है जरूरत : अभिमन्यु सिंह
- टीम अंजू अभिमन्यु का विश्रामपुर मे खुला प्रखंड स्तरीय कार्यालय
फोटो कैप्शन : उद्घाटन करते अभिमन्यु सिंह
संवाद सूत्र जागरण विश्रामपुर (पलामू) : विश्रामपुर मुख्यालय में सोमवार को टीम अंजू-अभिमन्यु का प्रखंड स्तरीय कार्यालय खोला गया। कार्यालय का उद्घाटन वरीय समाजसेवी सह राजनेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने फीता काट कर किया। इससे पहले उन्होंने पूजा अर्चना करते हुए नारियल भी फोड़ा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता टीम अंजू अभिमन्यु के नगर अध्यक्ष श्याम बिहारी विश्वकर्मा व संचालन मीडिया प्रभारी राहुल दुबे ने किया। अभिमन्यु सिंह ने कहा कि हम जात धर्म की बात नही करते। हम सिर्फ विकाश की बात करते हैं। विकाश के लिए विश्रामपुर मझिआंव विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है। जिसके लिए इस बार जनता भी तैयार भी बैठी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को इस बदलाव का वाहक बनाना चाहिए। इसके अलावा समारोह को कन्हाई मेहता,वार्ड पार्षद सलीमुदिन अंसारी और अली अहमद ने भी संबोधित किया। मौके पर उस्मान अंसारी,सुरेंद्र विश्वकर्मा,रामचंद्र साव,गुड्डू शुक्ला,सोनू खलीफा,हरिहर पाल,सूर्यदेव यादव,विनोद विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda