रामाशीष यादव ने किया जनसम्पर्क, लोगों का मिला भारी समर्थन Kandi

रामाशीष यादव ने किया जनसम्पर्क, लोगों का मिला भारी समर्थन
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी/गढ़वा: मंझियाओं बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा युवा नेता रामाशीष यादव ने शुक्रवार को बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गावों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। सर्वप्रथम उन्होंने बेलहथ में जनसम्पर्क किया। यहाँ सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहाँ बेलहथ देवी मंदिर में माथा टेक कर जनसम्पर्क की शुरवात की। मंदिर से निकल कर उन्होंने जनसभा को सम्बोधिग किया। तत्पश्चात सोनपुरा, बरवाडीह, नारायन पुर, बनकट शिव स्थान, खरौंधा, जयनगरा, मोपिकी, रानाडीह, सुंडीपुर आदि इलाकों में भ्रमण कर लोगों के साथ संबंध बनाते हुए संवाद स्थापित किया। ग्रामीणों ने भी उन्हें जबरदस्त समर्थन देते हुए उनपर स्नेह लुटाया। जनसम्पर्क के दौरान आयोजित अनेक सभाओं लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए रामाशीश यादव ने कहा कि बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र को यहीं के कुछ लोगों ने लूटा है। हमारे पूर्वजों ने यहाँ के जल, जंगल, जमीन को संरक्षित किया। परंतु लुटेरों ने धरती माता के सीने को चीर कर यहाँ के खनिजों को लूट लिया। हमारे द्वारा संरक्षित किए गए सोना रूपी बालू को महंगे दामों पर बेचा गया परंतु स्थानीय लोगों को इससे कोई फायदा नहीं पहुंचा। यहाँ के लोग सिर्फ श्रमिक बन कर रह गए हैं। न लोगों का विकास हो पाया, ना ही उनके जीवन स्तर में बदलाव आया।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था के मजबूत होने से सभी काम अपने आप होने लग जाएंगे। इसलिए सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाइये। उन्होंने भविष्य में बिश्रामपुर को सरकारी शिक्षा का हब बनाने हेतु तैयार की गईं परियोजनाओं को लोगों के सामने प्रदर्शित किया। विकास परियोजना को देखकर लोगों ने खूब तालियाँ बजाईं। बिश्रामपुर विधानसभा के लोग रामाशीश यादव को उम्मीद की नई किरण के रूप में देख रहे हैं।
जनसम्पर्क में रघुवीर यादव, गणेश यादव, नरेश यादव, उदेश चौधरी, दशरथ साव, बैद्यनाथ राम, असरेश पॉल, शिवनाथ चौधरी, सीताराम साव, मनोज चौधरी, राजेश पाल, परशु राम, प्रयाग चौधरी, सुशील कुमार, प्रिंस कुमार ठाकुर, सतेंद्र प्रजापति, करीमन राम, तूफानी मेहता, सुशील यादव, अभिनाश कुमार, रामाशीष पासवान, अभय यादव, अजय पासवान, सतेंद्र यादव, अनिल विश्वकर्मा, विक्रम चौधरी, संजय साव, शंकर राम सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa