गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया है। जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा भारतीय जनता पार्टी गढ़वा हर घर पर तिरंगा लगाकर अपने देश के आजादी का जश्न मनाएगा सभी लोगों के घर पर तिरंगा लगे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जिला से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र तक कमेटी बनाकर हर बुथ के गांव तक तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। इसके लिए वृहद तैयारी किया जा चुका है ।हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत कई तरह का कार्यक्रम किया जाएगा । आजादी के 75वे साल से हर घर तिरंगा का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मनाते आ रहे हैं इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ गढ़वा जिला के हर घर में तिरंगा झंडा लगाया जाएगा।जिला महामंत्री संतोष दुबे ने बताया हर विधानसभा में युवा मोर्चा के द्वारा मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा 14 तारीख के विभाजन के विविषका पर गोष्ठी एवं मौन जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही सभी बूथ के कार्यकर्ताओं के द्वारा हर घर पर तिरंगा झंडा लगाकर अपने मान और स्वाभिमान का और आजादी का जश्न मनाया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आजादी के स्वर्णिम काल का स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा ।पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र विश्वकर्मा जिला मंत्री गौरीशंकर बिंद युवा मोर्चा जिला महामंत्री विकास तिवारी युवा मोर्चा के गवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी उपस्थित थे