गढ़वा जिला टेबल टेनिस टीम जमशेदपुर रवाना Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

गढ़वा  जिला टेबल टेनिस टीम जमशेदपुर रवाना

फोटो: जमशेदपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने जाते खिलाड़ियों को शुभकामना देकर रवाना करते संघ के सचिव आनंद सिन्हा और अन्य
गढ़वा
 जमशेदपुर में शुक्रवार से  आयोजित तृतीय झारखंड स्टेट रैंकिंग  टेबल टेनिस  प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा जिला के 20सदस्यीय टीम को संघ के  सचिव आनंद सिन्हा और संघ के  पदाधिकारियों ने जीत की शुभकामनाएं देते होए खिलाड़ियों को रवाना किया।  इस मौके पर सचिव  आनंद सिन्हा ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते होए कहा कि आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए काफी मेहनत कर रहे है प्रतियोगिता में जिला को चैम्पियन बनाने के साथ साथ चैम्पियन बनकर आए।  बीस सदस्यीय 
टीम में अमल कुमार ठाकुर, अमन कुमार पाल,अनिमेष कुमार पाण्डेय,नितीश कुमार मेहता,हर्षित कुमार पाण्डेय,सचिन कुमार , रोहन पाल, मयंक राज, पलक भारती
,अंजली कुमारी,आयुषी कुमारी,,आयुषी कुमारी पाण्डेय,अभिजीत यादव, आशिता प्रियदर्शिनी,अनिल कुमार मेहता ,उज्जवल कुमार ,मानवी चौबे,वर्षा रानी और  शिवम पटेल को शामिल किया गया है।  टीम का कोच संघ के कार्यकारी सदस्य अजय कुमार ठाकुर एवं मैनेजर संजय कुमार सिंह को बनाया गया है।   टीम को  शुभकामना देने वालों में संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडे, अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी, उपाध्यक्ष सिस्टर रोशना सुशील केसरी ,धनंजय सिंह अनिल विश्वकर्मा ,संजय सोनी ,ललन सोनी चंद्रभूषण सिन्हा, अशोक कुमार दुबे नंदकुमार गुप्ता, दीपक सिन्हा, अमोद कुमार पांडे मिथिलेश सिंह पंकज सोनी मनोज पाठक शामिल है

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa