पूर्व के विधायक एवं वर्तमान के मंत्री सह विधायक ने केवल झूठा आश्वासन देने का काम किया- पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह का परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा गढ़वा प्रखंड में जारी हैँ | आज पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की गढ़वा का विकास पिछले 15 सालो में जितना होना चाहिए था हुआ नहीं | पूर्व के विधायक एवं वर्तमान के मंत्री सह विधायक ने केवल झूठा आश्वासन देने का काम किया | 


पूर्व के विधायक ने 10 साल केवल चेक स्लीप बांटने का काम किया | भोली भाली ग्रामीण जनता को दुर्गा मंडप सहित अन्य योजनाओं में केवल छलने का काम किया | बाकि बचा कसर 5 साल वर्तमान के विधायक ने पूरा कर दिया | जब विधायक नहीं थे तों जनता को टैकर से पानी पिलाते थे और आज मंत्री 
बनने के बाद हज़ारो चापाकल ख़राब पड़े हैँ | सारे पीएचडी विभाग का पाइप बेचने का काम किया | 
पूर्व मंत्री का दौरा मुख्यतः पंचायत करुआ, तिलदाग,डुमरिया के विभिन्न गाँवो का हुआ |

परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा में मुख्यरूप से बाबूल सिंह,अवध किशोर सिंह, शिवनाथ चौधरी, पारस यादव, सुनील चंद्रवंशी, विनोद राम, कामेश्वर राम, सिराजूदीन खान मसूद खान, गोपाल तिवारी, हृदया पाण्डेय, गणेश पाण्डेय, संतोष चौरसिया सहित सैकड़ो में ग्रामीण जनता उपस्थित थे |

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa