मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति की विशेष बैठक 25 अगस्त को Kandi

मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति की विशेष बैठक 25 अगस्त को
फोटो : सतबहिनी झरना का मनोरम दृश्य। 

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी : सतबहिनी विकास समिति की 25 अगस्त 2024 रविवार को एक विशेष बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी कोटि के सदस्यों के साथ आम जनों से भी भाग लेने की अपील की गई है। झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड की एक निबंधित इकाई मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के सचिव पं. मुरलीधर मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि 25 अगस्त को कार्यालय प्रांगण में समिति की एक विशेष बैठक आहूत की गई है। इसमें समिति के विशिष्ट स्थायी सदस्य, स्थायी सदस्य व सामान्य सदस्यों के साथ आम जनों से भी भाग लेने का आग्रह किया गया है। बैठक में इस धार्मिक पर्यटन स्थल के विकास, दैनिक गतिविधियों के साथ साथ सदस्यों को दी गई जिम्मेदारियों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा व अन्याय विषयों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊपर वर्णित लोगों का बैठक में भाग लेना अनिवार्य है।

Latest News

ड्राइवर भाइयों को संगठन के तरफ से बाँटा गया ठंडा जल और रुआवजा शरबत। Palamu