चेचरिया पंचायत के 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल jmm

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

चेचरिया पंचायत के 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल
फोटो : पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथलेश ठाकुर 

गढ़वा : मेराल प्रखंड अंतर्गत चेचरिया पंचायत के दो सौ अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। शनिवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर एवं मिठाई खिलाकर झामुमो में शामिल किया।
     मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने सभी लोगों को  पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। मंत्री ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोग काफी ऊर्जावान हैं। ये सभी लोग अपने अनुभव से पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अंबिका चौधरी, उपेंद्र चौधरी, मोहित चौधरी, सीताराम चौधरी, पवन देव चौधरी,  राम सरीख राम, बलराम चौधरी, मुनेश्वर चौधरी, द्वारिका चौधरी, शुकुल राम, अजय राम, शिवनाथ चौधरी, बच्चा पासवान, राजेश चौधरी, कमालुद्दीन अंसारी, सरजू चौधरी, त्रिवेणी चौधरी, सीताराम चौधरी, भरदुल चौधरी, कृष्णा चौधरी दिलीप सिंह, रामप्रवेश सिंह  सहित 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, सलीम जफर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Latest News

उपायुक्त की अध्यक्षता में श्री बंशीधर नगर के प्रखंड सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न Garhwa