6203702923
साकेत मिश्रा
कांडी-प्रखण्ड के खुटहेरिया पंचायत अंतर्गत महंत श्री रामचन्द्र पूरी जमा दो उच्च विद्यालय गरदाहा के खेल मैदान में 1 सितम्बर दिन रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
जानकारी देते हुए आयोजन कमिटि के हेड अख्तर व मोहित ने बताया कि की इस आयोजन के मुख्य अतिथि विश्रामपुर विधानसभा के भावी विधायक प्रत्यासी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे हैं।उन्होंने बताया कि इस दौड़ प्रतियोगिता में 24 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ पूरा करना है।जिसके लिए निबंधन शुल्क 100 रुपया रखा गया है। प्रथम पुरस्कार 31 सौ,दूसरा 21 सौ व तीसरा पुरस्कार 11 सौ रखा गया है।दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए या अन्य कोई जानकारी के लिए फोन नम्बर 7488108346 व 7858953814 पर संपर्क किया जा सकता है।