डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल खो-खो एरोबिक्स एवं चेस की प्रतियोगिता सकुशल संपन्नGarhwa

स्थानीय बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल खो-खो एरोबिक्स एवं चेस  की प्रतियोगिता सकुशल संपन्न।
बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री अजय कुमार चौबे ने बताया कि विद्यालय में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत क्लस्टर लेबल खो-खो, एरोबिक्स एवं चेस प्रतियोगिता आज सम्प्पन हुई। क्लस्टर लेबल के सभी विजेता दल/खिलाड़ी स्टेट लेबल खेलने जायेंगे तथा स्टेट लेबल के विजेता नेशनल लेबल खेलने जाएंगे।
उन्होंने कहा कि विद्यालय के मैनेजर श्री नानक चन्द जी , चेयरमैन श्री गिरिनाथ सिंह जी एवं डीएवी पब्लिक स्कूल झारखण्ड ज़ोन 'आई' के असिस्टेंट रिजिनल ऑफिसर डॉक्टर गोलाम नबी खान जी के कुशल मार्गदर्शन  में डीएवी गढ़वा डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेबल खेल प्रतियोगिताओं को सकुशल सम्पन्न कराने में सफल रहा।
उन्होंने कहा कि छात्रों के सम्पूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी बहुत आवश्यक है। मानव के शारीरिक व मानसिक विकास में  खेल-कूद की बड़ी भूमिका होती है। खेलों से मानसिक थकावट दूर होती है। शरीर तंदुरुस्त एवं जीवन परिश्रमी बनता है। 
उन्होंने विभिन्न डीएवी विद्यालयों के सभी टीम मैनेजर , कोच, सभी खेलों के  ऑफिसियल्स एवं विगत 3 दिनों से व्यवस्था में लगे विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को सफल आयोजन हेतु बधाई देते हुए विजेताओं को स्टेट लेबल खेलने के लिए शुभकामनाएं प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाबु दिनेश सिंह विश्विद्यालय के चान्सलर श्री दिनेश सिंह जी, डीएवी गढ़वा के प्राचार्य अजय कुमार चौबे एवं बीएन्टी सन्त मैरी स्कूल के प्राचार्य श्री अमित तिवारी ने सभी विजेता दलों/खिलाड़ियों को मेडल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अथिति श्री दिनेश सिंह जी ने कहा कि देशभर में फैले 1000 से अधिक डीएवी विद्यालयों के बच्चों के बीच इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराना देश मे खेलकूद को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हमारे गढ़वा के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा को देश स्तर पर निखारने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हर खेल में दो पक्ष ज़रूर होते हैं। एक पक्ष जीतता है तो दूसरा हार जाता है। हार-जीत दोनों खेल का एक हिस्सा है। इन दोनों का समान अस्तित्व रहता है। खेल में वैर भाव नहीं रखना चाहिए।जो एक बार हारता है वो अगली बार जीतता है| हमें किसी को हराने के बजाय खुद जीतने की कोशिश करनी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका ममता तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक सह सीसीए एवं मीडिया प्रभारी शम्भु कुमार तिवारी ने किया।


खेलकूद की सभी गतिविधियां विद्यालय के खेल शिक्षक अमियों मुखर्जी एवं शुभलता कुमारी की देखरेख में सम्पन्न हुईं।

विजेता खिलाड़ी एवं दलों की सूची वर्गवार-
 *चेस - बालक वर्ग (अन्दर-14)* 
  विनर - एमके डीएवी डाल्टनगंज 
रनर - एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा
बेस्ट प्लेयर - हर्ष तिवारी

 *चेस - बालक वर्ग (अन्डर-17)* 
विनर - एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा 
रनर - डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा
बेस्ट प्लेयर - राजवीर सिंह

 *चेस - बालक वर्ग (अन्डर-19)* 
विनर - एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा 
रनर - एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज 
बेस्ट प्लेयर - चित्रांश रंजन

 *चेस - बालिका वर्ग (अंडर-14)* 
विनर - एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज 
रनर - बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा 
बेस्ट प्लेयर - शान्वी राज

 *चेस - बालिका वर्ग (अन्डर-17)* 
विनर - बीपी पब्लिक स्कूल गढ़वा
रनर - एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज
बेस्ट प्लेयर -  श्रेया रानी
 *चेस - बालिका वर्ग (अन्डर-19)* 
विनर - एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा 
रनर - बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा
बेस्ट प्लेयर - अनुपमा स्वधा मिश्रा

 *फिटनेस एरोबिक्स अन्डर -19* 
विनर- बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा 
रनर- एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज

 *फिटनेस एरोबिक्स अन्डर - 17* 
विनर- बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा 
रनर- एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज

 *फिटनेस एरोबिक्स अन्डर 14* 
विनर- बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा 
रनर- एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज
 *स्पोर्ट्स एरोबिक्स (बालक वर्ग)  अन्डर - 19* 
विनर- शशि चंचल,
 बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा 
स्पोर्ट्स एरोबिक्स (बालक वर्ग)  अन्डर - 17
विनर- उत्कर्ष अग्रवाल,
बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा 
रनर- उत्कर्ष कुमार सिंह, एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज
*स्पोर्ट्स एरोबिक्स (बालक वर्ग)  अन्डर - 14*
विनर- आर्य शौर्य रंजन,
बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा 
रनर- रचित राज,
एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज
*स्पोर्ट्स एरोबिक्स (बालिका वर्ग)  अन्डर - 19*
विनर - तन्वी सिंह,
 बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा 
रनर - आराध्या कुमारी,
 एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज 
*स्पोर्ट्स एरोबिक्स (बालिका वर्ग)  अन्डर - 17*
विनर- आयत नाज़,
बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा 
रनर- वंशिका गोयल,
 एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज 
*स्पोर्ट्स एरोबिक्स (बालिका वर्ग)  अन्डर - 14*
विनर- सौम्या एमके,
 डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज 
रनर- अनन्या नंदनी,
 बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा
 *खो-खो अन्डर-19 (बालिका वर्ग)* 
विनर- डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला
रनर- डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा
बेस्ट प्लेयर - नीति टोपो डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला
 *खो-खो अन्डर-17 (बालिका वर्ग)* 
विनर- एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज 
रनर- डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा
बेस्ट प्लेयर - राखी एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज 
 *खो-खो अंडर-14 (बालिका वर्ग)* 
विनर - डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला
रनर - डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा
बेस्ट प्लेयर - मेघा डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला
 *खो-खो अन्डर-19 (बालक वर्ग)* 
विनर- एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज
रनर- डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा 
बेस्ट प्लेयर - पंकज कुमार सिंह एमके डीएवी डाल्टनगंज
 *खो-खो अन्डर-17 (बालक वर्ग)* 
विनर- डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला
रनर- डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा 
बेस्ट प्लेयर - जितेंद्र उरांव डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला
 *खो-खो अंडर - 14 (बालक वर्ग)* 
विनर - डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा 
रनर - बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा
बेस्ट प्लेयर - प्रतीक तिवारी बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा

Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi