पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन किया गया Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 
प्रकृति से ही हमारा जीवन रचा है इसलिए इसका संरक्षण आवश्यक है।   
      प्रकृति और उसके संसाधनों को बनाए रखना विश्व के लिए जरूरी है। स्थानीय जीएन कॉन्वेंट प्लस टू स्कूल में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मदन केसरी एवं छोटे बच्चों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर किया गया। अपने संबोधन में निदेशक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वायु,जल, भूमि या पारिस्थितिकी तंत्र की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करने का अभ्यास है।पर्यावरण संरक्षण हाल के दशकों में एक व्यापक मुद्दा बन गया है क्योंकि पर्यावरण पर मानवीय दबाव तेजी से बढ़ा है।वृक्षारोपण ग्लोबल वार्मिंग,मृदा अपरदन आदि को कम करके हमारे पर्यावरण की रक्षा करने में मदद करते हैं।पर्यावरण में जितना महत्व मनुष्यों का है उतना ही अन्य जीव-जंतुओं एवं पेड़- पौधों का भी है। अकेले मानवों के अस्तित्व के लिए भी पेड़ पौधों को उपस्थिति अनिवार्य है। प्राणवायु ऑक्सीजन हमें इन वनस्पतियों के कारण ही मिलती है। वैज्ञानिक गतिविधियों के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है साथ ही विकास के दौर में बढ़ते हुए औद्योगीकरण के नाम पर तो कभी शहरीकरण के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हुई है।बढ़ती जनसंख्या जो कि वर्तमान समय में एक जटिल समस्या है, के कारण भी पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है। हाल के दशकों में मानवीय गतिविधियों के कारण पर्यावरण पर बहुत बुरा असर पड़ा है। ओजोन परत को क्षरण इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। दुनिया भर के लिए यह खतरे की घंटी है। मानवों द्वारा वनों की कटाई ही पर्यावरण असंतुलन का  सबसे बड़ा कारण है। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्राचार्य बसंत ठाकुर, शिक्षक वीरेंद्र साह, मुकेश भारती,अभिषेक पांडेय, नीरज शर्मा, रिजवाना शाहीन,सरिता दुबे, नीलम कुमारी, सुनीता कुमारी, शिवानी कुमारी, संतोष प्रसाद आदि की भूमिका सराहनीय रही जबकि इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दिखाई।
इस अवसर पर पेंटिग प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण पर भाषण प्रतियोगिता,जागरूकता अभियान के साथ साथ स्लोगन और काव्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।
भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम निशा केशरी(क्लास 6) द्वितीय हिमांशु कुमार(क्लास 5)
तृतीय अनुष्का कुमारी(क्लास 5) विजेता घोषित किया गया जबकि सीनियर वर्ग में प्रथम स्मृति भाग्यश्री (9)
द्वितीय रीति शर्मा(9) एवं अमृतेश राज(10)
एवं आर्या पांडेय(10) और स्पेशल अवार्ड आदित्य प्रकाश(10) का रहा।
सभा के अंत में सभी शिक्षकवृन्दो को एक एक प्लांट प्रदान किए गए।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa