172 बटालियन सी०आर०पी०एफ० गढ़वा झारखण्ड में पदस्थ किए गए वेल्जियम शेफर्ड प्रजाति के श्वान बेन का दिनांक 09/07/2024 की दोपहर 13:40 बजे बीमार/ईलाजरत होने के कारण निधन हो गया। श्वान बेन का जन्म दिनांक 21/08/2018 को हुआ था। बेन ने अपने जीवन काल के कुल 05 वर्ष 10 माह 18 दिन व्यतीत किए। श्वान बेन ने अपना बुनियादी प्रशिक्षण डी.बी. एंड टी.एस. वरालू, बंगलौर में माह अक्टूबर, 2019 में पूर्ण किया। बुनियादी प्रशिक्षण के उपरान्त श्वान बेन ने 172 बटालियन में माह अक्टूबर, 2019 से अपनी सेवा प्रारंभ की एवं अंत समय तक 172 बटालियन सी.आर.पी.एफ. में सेवारत रहा। श्वान बेन विस्फोटक सामग्री का पता लगाने (Explosive detection), Tracking और Assault में निपुण था। श्वान बेन यूनिट बी.डी. डी.एस. टीम के साथ 60 बटालियन, केरिपुबल, चक्रधरपुर में दिनांक 08/10/2023 से 06/06/2024 तक तैनात रहा तथा वहां से दिनांक 07/06/2024 को वापस 172 बटालियन में आया। उसकी मृत्यु पर बटालियन के श्री कुलदीप कुमार, द्वित्तीय कमान अधिकारी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं तदोपरान्त बटालियन के अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य जवानों ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।