साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी (गढ़वा) कांडी प्रखंड कार्यालय पर गुरुवार को बीडीओ राकेश सहाय ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतरिया के 50, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय कांडी के19 ,ऐसी एसटी ओबीसी तथा मुस्लिम छात्र छात्राओं के बीच सत्र 2023,2024 के तहत विद्यालय में अध्यनरत आठवीं पास विद्यार्थियों के बीच सायकल का वितरण किया।
मौके पर उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा निशुल्क रूप से दिये जाने वाले सायकल से विद्यार्थियों को अपने स्कूल जा कर अध्यन करने में काफी सहूलियत प्रदान होगा तथा स समय विद्यार्थी सुदूरवर्ती क्षेत्र से लम्बी दूरी तय कर विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने जा सकेंगे उस दौरान प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शाहिद अंसारी, बीपीओ विरेंद्र प्रसाद, प्रधानाध्यापक दुर्गा ,सिंह सीआरपी अरुण सोनी, कांडी मुखिया विजय राम,मुखिया प्रतिनिधि मनोज राम, रिंकू,सिंह ,अनूप राम, जेपी सोनी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।