भीषण गर्मी में पक्षियों को पिला रहे है, पानी Palamu

नसीब खलीफा भीषण गर्मी में  पक्षियों को पिला रहे है, पानी Palamu 
पिछले तीन वर्षो से आस - पास के पेड़, पौधे व जंगलों में पक्षियों के लिए करते है पानी की व्यवस्था
नावा बाजार। पलामू। भीषण गर्मी के वजह से पूरा जनजीवन प्रभावित होंगा गया। इंसान के साथ - साथ पक्षियों का जीवन भी प्रभावित  हुआ है। गर्मी के वजह से जल स्रोतों में पानी सुख गए जिसके वजह  पक्षिया पानी की तलाश में भटक रहे है। इसी को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण के क्षेत्र में रुचि रखने वाले नसीब खलीफा ने पक्षियों के प्यास को बुझाने का मुहिम पिछले तीन सालों  से चला रहे है। जिसमे  लोगो के द्वारा उपयोग में लाया गया पानी के बोतलों का उपयोग करके पक्षियों के प्यास बुझाने के लिए, अपने आसपास के  पेड़ पौधे और नजदीक के जंगलों में जाकर   पानी की व्यवस्था कर रहे है। नसीब खलीफा ने बताया की  गर्मी में पानी को अमृत के समान माना जाता है।  मनुष्य को प्यास लगती है तो वह कहीं भी मांग कर पानी  पी लेता है, लेकिन मूक पक्षियों को प्यास में तड़पना पड़ता है। इसलिए  पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए  इस मुहिम की शुरुआत किया है।  साथ ही उन्होंने कहा की  गर्मियों में कई परिंदों  की मौत पानी की कमी के कारण हो जाती है। लोगों का थोड़ा सा प्रयास से घरों के आस पास उड़ने वाले परिंदों की प्यास बुझाकर उनकी जिंदगी बचा सकता है। साथ ही उन्होंने   कहा की गर्मी में मनुष्य के साथ-साथ सभी प्राणियों को भी पानी की आवश्यकता होती है। मनुष्य तो पानी का संग्रहण कर रख लेता है, लेकिन परिंदे को तपती गर्मी में यहां-वहां पानी के लिए भटकना पड़ता है। पानी न मिले तो पक्षी बेहोश होकर गिर पड़ते हैं।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa