शुरू हुआ सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ ygya

भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ।
उंटारी रोड से संवाददाता उदित कुमार चौधरी की रिर्पोट 

 उंटारी रोड।पलामू जिले  के विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत सिगसिगी रेलवे स्टेशन के नजदीक से  यज्ञ स्थल के लिए निकली जल यात्रा  मे भव्यता  से जयघोष रहा। जल यात्रा का नेतृत्व विष्णुचित महाराज  ने किया। कलश शोभा यात्रा में ,  डीजे साउंड पर बज रहे पारंपरिक भक्ति  की ध्वनि के साथ जल यात्रा शुरू हुई। आचार्य विष्णु  चित महाराज ने रथ  पर  सवार होकर कलश  शोभा यात्रा मे आगे आगे चल रहे थे।साथ ही सभी श्रद्धालुओं समेत आम लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। हाथों व माथे पर कलश लिए महिलाएं व युवतियां राधे-राधे का जयकारा लगा रही थी। जल यात्रा का संचालन यज्ञ समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी व मनोहर पासवान कर रहे थे। जल यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर खुटी सोत संगम स्थल पहुंच पारंपरिक तरीके से मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरकर      बलहा , बेलवादामर, ओरिया, सोनबरसा, झुरही, होलंगा, होते हुए देवी  धाम स्थित यज्ञशाला पहुंची। इस बीच पूरे रास्ते मे श्रद्धालुओं ने  पुरे भक्ती भाव में लीन रहा। जल यात्रा में शामिल महिला – पुरुष श्रद्धालु गदगद नजर आए। इसके पूर्व यज्ञशाला से लगभग दो हजारों की संख्या में युवतियां व महिलाएं कलश लेकर कोयल नदी तट पर पहुंची थी। इसका नेतृत्व यज्ञ समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी  ने किया। जल यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में रेहला थाना पुलिस  पूरी मुस्तैद रही । जल यात्रा के रास्ते में पूरे ट्रैफिक को व्यवस्थित किया किया गया था। पलामू, गढ़वा सहित कई जिले के कई गांव से लगभग दो हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने जल यात्रा में भाग लिया। अचार्य विष्णु चित महाराज सहित कई  ब्राह्मणों ने कराया कलश जल भरन।महिलाओं व युवतियों को विष्णु चित महाराज समेत यज्ञ मे कई विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्र उच्चारण कर कलश में जल भरन कराया। इसके पश्चात  विष्णु चित महाराज ने श्रद्धालुओं पर सप्त नदियों के पवित्र जल का छिड़काव कर भव्य जल यात्रा की शुरुआत कराई।यज्ञशाला में मंत्रोंच्चारण के साथ कलश स्थापित किया। विष्णु चित महाराज के सानिध्य में  कलश स्थापित किया गया। वहीं यज्ञ समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञ 30 मार्च से लेकर 5अप्रैल तक चलेगा। कलश यात्रा में सांसद बीडी राम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी,कमिटी के अध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी, सचिव विनय चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता भरदुल पासवान, सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय, सुनील तिवारी,मधु तिवारी,मनोहर पासवान, राहुल गुप्ता, उमेश सोनी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda