भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ किसान व मजदूर वर्ग के लोगों ने सुझाव पेटी में अपना अपना सुझाव दिया। Kandi

साकेत मिश्रा 
कांडी: विकसित भारत अभियान के तहत कांडी बाजार में  सुझाव पत्र कार्यक्रम किया गया। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ किसान व मजदूर वर्ग के लोगों ने सुझाव पेटी में अपना अपना सुझाव दिया।सुझाव के साथ साथ केंद्र सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जनहित में संचालित करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार भी जताया। वहीं कई लोगों ने अबकी बार फिर मोदी सरकार को प्रधानमंत्री बनाने के लिए नरेंद्र मोदी के दूत विष्णु दयाल राम को रिकॉर्ड मत से जीताने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिला के गढ़वा जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे, प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, शशि रंजन दुबे,विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, चंद्रमणी मिस्रा, रामलखन चंद्रवंशी, संजय प्रसाद, ब्रजेश यादव, अंजू देवी, राजू कुमार, इंद्रदेव प्रसाद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Latest News

महज 24 घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। Kandi