प्रखण्ड कार्यालय पर धरना के बाद मांग पत्र सौपे भाजपा कार्यकर्ता Kandi

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं  ने मंडल अध्यक्ष श्री कान्त पाण्डेय के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
फोटो- प्रखण्ड कार्यालय पर धरना के बाद  मांग पत्र सौंपते भाजपा कार्यकर्ता 

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी :प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं  ने मंडल अध्यक्ष श्री कान्त पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। यहां दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी आफ्ताब आलम के माध्यम से राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा। जिसमें प्रश्न पत्र लिक मामले में सरकार के द्वारा अभी तक किसी तरह की कार्यवाई नहीं करने पर रोष प्रकट किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के द्वारा चहेते लोगों के द्वारा सेटिंग कर नौकरी बेचने का कार्य किया जा रहा है। मांग पत्र में पीएम किसान, मनरेगा, दाखिल- खारिज, जन वितरण प्रणाली, आंगनबाड़ी  प्रश्न पत्र लिक मामले में सीबीआई जांच करने तथा राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का मांग शामिल है। इस मौके पर प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम लाला दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, पुष्परंजन, शशि रंजन दुबे, विनोद प्रसाद,राम लखन प्रसाद, सुजित कुमार दुबे,सीताराम तिवारी, संतोष सिंह,निर्मल विश्वकर्मा, विनोद ओझा आदि लोग शामिल थे।

Latest News

वर्षों पूर्व लगाया गया सरकारी चापाकल आज खतरे में है। Garhwa