संस्कार भारती झारखंड प्रांत की प्रांतीय साधारण-सभा गढ़वा में होगी : मदन प्रसाद केशरी Garhwa

संस्कार भारती झारखंड प्रांत की प्रांतीय साधारण-सभा गढ़वा में होगी : मदन प्रसाद केशरी 
___________________________________
               कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की गढ़वा जिला इकाई की एक बैठक जी. एन. कॉन्वेंट स्कूल , गढ़वा में मदन प्रसाद केशरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
            ध्येय गीत "साधयति संस्कार भारती भारते नवजीवनम् ..."  की प्रस्तुति इसी इकाई की सहमंत्री व झारखंड की युवा सांसद अंजलि शाश्वत ने दी।
             आगामी कार्य योजना को लेकर आहूत इस बैठक में अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि गढ़वा जिला इकाई की साधारण-सभा आगामी 19 मई 2024 दिन रविवार को होगी।   
               उन्होंने आगे बताया कि गढ़वा जिला इकाई के लिए सौभाग्य का विषय है कि इस बार संस्कार भारती झारखंड प्रांत की प्रांतीय साधारण-सभा का आयोजन गढ़वा में दिनांक 7, 8 व 9 जून 2024 को होना तय हुआ है। सभी अतिथियों के स्वागत के लिए हम सभी पूरी तरह से तैयार हैं।
                 प्रांत मंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि प्रांत के सभी समितियों के सभी सदस्यों की सदस्यता-नवीकरण व नए सदस्यों की सदस्यता 25 अप्रैल 2024 से पूर्व करने तथा समितियों की साधारण-सभा 30 मई 2024 से पूर्व करने का निर्णय प्रांत द्वारा लिया गया है। 7 ,8 एवं 9 जून 2024 को  होने वाली संस्कार भारती झारखण्ड प्रांत की साधारण-सभा को सम्पन्न कराने हेतु सभी का स्नेह व सहयोग अपेक्षित है।
               पलामू विभाग प्रमुख डॉ. शम्भू कुमार तिवारी ने कहा कि हम सभी को समन्वय बना कर कार्य करने की आवश्यकता है।
              संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई की सहमंत्री अंजलि शाश्वत ने कहा कि प्रांतीय साधारण-सभा में विभिन्न समितियों से उपस्थित विविध कला-विधाओं के संयोजकों का आपसी मिलन निश्चित रूप से संस्कार भारती के लिए विशेष लाभप्रद होगा।
             धन्यवाद ज्ञापन नाट्य विधा सह संयोजक कौस्तुभ ने तथा शान्ति पाठ संगीत शिक्षक पी.के.मिश्र ने किया।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa