नए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने दिया योगदान, लोगों ने किया स्वागत
अनुप सिंह की रिपोर्ट
मझिआंव:-झारखंड सरकार शिक्षा विभाग के कार्यालय के निर्देशानुसार कैसर रजा ने मझिआंव,बरडीहा एवम कांडी प्रखंड का शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के पद पर अपना योगदान दिया।आज उन्होंने पूर्व के पद स्थापित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता के सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्होंने मझिआंव स्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार कार्यालय में अपना योगदान दिया।वर्तमान में वे रेहला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य के पद पर पदस्थापित है।एवम बंशीधर नगर के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के पद पर भी पद स्थापित है। योगदान के पाश्चात्य उन्होंने कहा कि शिक्षा का समग्र विकास के साथ ही झारखंड सरकार शिक्षा विभाग के आदेशों का पूर्णता पालन करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इसके पूर्व शिक्षा विभाग के तमाम कर्मियों एवं प्रधानाध्यापको सहित शिक्षकों ने नव पद स्थापित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कैसर रजा को बुके देखा स्वागत किया।योगदान के दौरान मौके पर बीपीओ विभाग रानी कुजूर, अकाउंटेंट राकेश रोशन तिर्की, प्रधानाध्यापक अनीश अहमद खान,श्रीमती सुधा कुमारी, विनोदानंद त्रिपाठी उर्फ रिंकू पंडा, जितेंद्र कमलापुरी, सहजानंद सरस्वती, नीरज प्रसाद, महताब आलम सहित तीनों प्रखंड के तमाम कार्यालय कर्मी एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित थे