गढ़वा की मानस मंडली के द्वारा सुंदर कांड के पाठ से इलाके का वातावरण हुआ भक्तिमय Kandi

गढ़वा की मानस मंडली के द्वारा सुंदर कांड  के पाठ से इलाके का वातावरण हुआ भक्तिमय
फोटो : कार्यक्रम प्रस्तुत करते टोली के लोग। 

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में आयोजित 24वें मानस महायज्ञ की विराट कलश यात्रा के बाद रात में गढ़वा की मानस मंडली के द्वारा सुंदर कांड का पाठ किया गया। रविवार की रात में सतबहिनी झरना तीर्थ स्थित दो मंजिला मंदिर के भूतल पर श्री बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में सुंदर कांड का पाठ किया गया। जनता टेंट हाउस दरिहट बिहार के साउंड सिस्टम से प्रसारित ध्वनि से पूरे इलाके का वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस टोली में प्रधान गायक अरुण कुमार दुबे, द्वारिका नाथ पांडेय, अमरेंद्र मिश्र, शेखर पटवा, पीएस दुबे, दिलीप श्रीवास्तव, अरविंद कुमार तिवारी, नंदलाल दुबे सहित कई लोग शामिल थे। जबकि मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के सचिव पं मुरलीधर मिश्र, गोपी सिंह, सुखदेव साव, रघुनंदन राम, डॉ प्रमोद कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Latest News

संघ के शताब्दी वर्ष व भारतीय संविधान के 75 वर्ष  पूरा होने पर संस्कार भारती भी करेगी कार्यक्रमों का आयोजन : नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय Garhwa