अधिकारी अपनी तानाशाही को लगाम लगाए: गीता मेहता 4/2

अधिकारी अपनी तानाशाही को लगाम लगाए: गीता मेहता
प्रखंड प्रमुख के साथ अधिकारी अभद्र व्यवहार ना करें, नहीं तो धरना प्रदर्शन करेंगे: गायत्री देवी

चैनपुर(पलामू): चैनपुर बाजार स्थित समृद्धि होटल में पलामू प्रमुख संघ का बैठक आयोजित किया गया। मौके पर बैठक का शुरुवात प्रमुख संघ अध्यक्ष गीता मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।बैठक की अध्यक्षता चैनपुर प्रमुख गायत्री देवी ने किया। संचालन सदर प्रमुख बसंती देवी ने करते हुए सभी प्रमुख को अपने अपने सुझाव देने का बैठक में आग्रह किया  जिसपर प्रमुख संघ अध्यक्ष गीता मेहता ने कहा कि हमारे संगठन के किसी भी सदस्य को किसी प्रकार की परेशानी हो तो वो बेझिझक हमारे पास बात रखे हम उनकी हर समस्या से निपटने के लिए हमेशा तत्पर हैं किसी भी प्रखंड के प्रमुख के साथ अगर बीडीओ सीओ अभद्र व्यवहार करते है और प्रमुख को मान सम्मान देने का काम नही करते है और तानाशाही दिखाते है तो वैसे अधिकारियों पर लगाम लगाने के लिए पलामू प्रमुख संघ धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करने के लिए हमेशा तत्पर पर हैं अधिकारियों का तानाशाही किसी भी कीमत मे बर्दास्त नही की जाएगी वैसे अधिकारी सुधर जाए नही तो उनके खिलाफ़ उग्रह आंदोलन किया जाएगा। प्रमुख संघ के उपाध्यक्ष गायत्री देवी ने कहा कि प्रमुख किसी भी प्रखंड के प्रमुख के साथ बीडीओ सीओ अगर तानाशाही दिखाते है तो उनकी तानाशाही संगठन नहीं चलने देगी वैसे लोगो के खिलाफ़ धरना प्रदर्शन किया जाएगा जब तक की वो ठीक नहीं हो जाता हैं तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगी।प्रमुख शोभा देवी ने कहा कि संघ को संगठित हमेशा रहने की जरूरत हैं और किसी भी समस्या से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहने की जरूरत है जिससे की कोइ भी अधिकारी चुने हुए जनप्रतिनिधि के साथ तानाशाही दिखाते हैं तो वैसे लोगो पर संगठन धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करें जिससे की अधिकारियों की तानाशाही ठीक किया जा सकें।प्रमुख विद्या देवी ने कहा कि हमारे सभी प्रखंड के प्रमुख महिला है और महिलाओं को अपने शक्ति को पहचानने की जरूरत हैं और किसी भी अधिकारियों के साथ  साक्ष्य के साथ वार्ता करे अगर उसमे अधिकारी मनमानी करते है तो वैसे लोगो के खिलाफ़ कड़ा कदम उठाए और संगठन को सहयोग करने के लिए जानकारी दे वैसे लोगो के साथ संगठन हमेशा तैयार है। मौके पर प्रमुख गीता देवी, रीमा देवी,अलका देवी, प्रेमणी देवी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थें।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa