सतबहिनी झरना तीर्थ में एक प्रेमी युगल की लोगों ने कराई शादी,प्रखंड प्रमुख सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद Kandi

सतबहिनी झरना तीर्थ में एक प्रेमी युगल की लोगों ने कराई शादी,प्रखंड प्रमुख सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद 
साकेत मिश्र की रिर्पोट 
कांडी प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में गुरुवार को एक प्रेमी युगल की शादी दोनों पक्ष के रजामंदी से कराई गई!
उक्त शादी में कांडी प्रखंड प्रमुख पिंकू पांडेय,जिप सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, बलियारी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ललन मेहता,मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष नरेश सिंह व सचिव मुरलीधर मिश्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे!
जानकारी के अनुसार गढ़वा प्रखंड के हूर फरठिया गांव निवासी महेंद्र चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र अर्जुन चौधरी का प्रेम प्रसंग बलियारी गांव के ढेलकाडीह टोला की एक लड़की से पिछले एक वर्ष से चल रहा थे!
लड़की के घरवालों ने बुधवार की रात दोनों को एक साथ पकड़ा व लड़के के माता-पिता को सूचना दी!
दोनों परिवार की रजामंदी से गुरुवार की शाम लड़का व लड़की की शादी हिन्दू रीती रिवाज से सतबहिनी झरना तीर्थ स्थित शिव मंदिर में संपन्न कराई गई जहां लकड़ी के माता-पिता व रिश्तेदार तथा लड़के के माता-पिता व रिश्तेदार सहित विनोद चंद्रवंशी,राजेंद्र मेहता,शिवनाथ मेहता,जगदीश चौधरी,वचन चौधरी,परमानन्द कुमार,रामपावन मेहता व विजय मेहता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे!

Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa