भाजपा कार्यकर्ताओ ने बैठक कर सुनी मन की बात Kandi

फोटो: भाजपा कार्यकर्ताओ ने बैठक कर सुनी मन की बात 
साकेत मिश्र की रिर्पोट 
कांडी : प्रखण्ड के हरिहरपूर मंडल में बूथ संख्या 169-170 के बूथ कमिटी के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी गयी। जिला एवम् प्रदेश भाजपा के निर्देश पर "गाँव चलो अभियान" की सफलता हेतु मंडल अध्यक्ष बिनोद द्विवेदी की अध्यक्षता में मंडल कमिटी की बैठक के साथ एक दिवसीय कार्यशाला  आयोजित की गयी, इस कार्यशाला में मंडल के प्रवासी प्रभारी श्री रामलला दूबे जी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए ।बैठक में जिले के तर्ज पर सर्वसम्मती से  मंडल टोली का भी चयन किया गया।
पूरे मंडल केलिए दिलीप कुमार सिंह-संयोजक,राहुल कुमार सिंह- सह-संयोजक, छोटन चौधरी- सह-संयोजक बनाये गये। शक्तिकेंन्द्र केलिए:डुमरसोता मे हरिनन्दन दूबे- संयोजक,नन्दू मेहता- सह-संयोजक, 
भदई राम- सह-संयोजक, 
 मझिगाँवा में रामेश्वर पासवान- संयोजक,नागेन्द्र सिंह खरवार-
सह-संयोजक, अरुण कुमार-सह-संयोजक बनाए गए।
हरिहरपूर :आलोक कुमार सिंह- संयोजक, दिलकेश्वर गुप्ता- सह-संयोजक, राजेश कुमार पासवान-सह-संयोजक, बनाए गए।
 प्रवासी प्रभारी तथा मंडल अध्यक्ष के द्वारा मंडल टोली और शक्तिकेंन्द्र टोली को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यशाला में सांसद प्रतिनिधि सूर्य देव सिंह, महामंत्री संतोष सिंह,विधायक प्रतिनिधि निर्मल विश्वकर्मा, कृष्णा चौधरी, कांडी मंडल के महामंत्री शशिरंजन दूबे, डुमरसोता मुखिया राजेश्वर विश्वकर्मा,
ललिता दूबे आदि पचासों कार्कर्ता शामिल हुए।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa