फोटो-युवा संघर्ष सेना द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग।
फोटो-कांडी में सुरक्षा में तैनात पुलिस।
फोटो-शोभायात्रा में भगवान की सजी दरबार।
फोटो-दीपक बेचते दो छोटे बच्चे।
साकेत मिश्र की रिर्पोट
कांडी -अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान रामलाला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दिन काण्डी प्रखण्ड क्षेत्र में भी कई कार्यक्रम आयोजित किये गए।प्रखंड मुख्यालय स्थित राम जानकी मंदिर से भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुए।यह शोभायात्रा पूरे नगर भ्रमण किया ।सभी जयश्रीराम के जयकारा से गूंज रहा था।महिलाओं के बीच काफी उत्साह देखा गया।शोभायात्रा में भगवान राम की झांकी निकाली गयी।उधर सूर्यमंदिर निर्माण व छठ पूजा कमिटी के तत्वाधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था।साथ ही नवयुवक संघ काण्डी की ओर से चाय कॉफी व अल्फा कम्प्यूटर की ओर से भी काण्डी में भंडारे का आयोजन किया गया था।जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।युवा संघर्ष सेना के तत्वाधान में भी शिवपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण से शोभायात्रा निकली जो चेचरिया,मंडरा,सोहगड़ा,राणाडीह, मोखापी मोड़,महुली,सतबहिनी झरणा तीर्थ ,गरदाहा मठ, गोसांग होते लमारी हनुमान मंदिर तक गयी।जिसका नेतृत्व सेना के हेड अनूप उपाध्याय उर्फ बड़ू उपाध्याय कर रहे थे।सेमौरा गांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर से भी रथ से भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गयी जो सरकोनी, अमस्था टोला ,पतिला मोड़ तक गयी।सुबह से सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया व रात्रि में राम संकीर्तन का आयोजन किया गया है।यहां पर चंद्रशेखर पाण्डेय के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गयी।लमारी कला व घटहुआँ कला में भगवान राम की झांकी व शोभायात्रा निकाली गई।साथ ही महाभण्डारे का भी आयोजन किया गया था।प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरणा तीर्थ स्थल पर भी रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया था।यहां पर सतबहिनी झरणा तीर्थ व विकास समिति के तत्वाधान में सारे कार्यक्रम आयोजित किये गए ।पूरे प्रखण्ड क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था थी।