वाहन पलटने से हुई मौत, कई अन्य हुए घायल Kandi

बिहार से आलू कमा कर लौट रहे घोड़दाग के मजदूर की वाहन पलटने से हुई मौत, कई अन्य हुए घायल 
साकेत मिश्र की रिर्पोट 
कांडी थाना क्षेत्र के घोड़दाग गांव निवासी शिव रजवार की मौत गुरुवार की रात सलगा मोड़ पर वाहन पलटने से हो गई! 
शुक्रवार की सुबह शव का पोष्टमार्टम के बाद दोपहर में अंतिम संस्कार कर दिया गया!

परिजनों के अनुसार शिव रजवार घोड़दाग के कैलाश रजवार,लखमनिया कुंवर व लालो देवी सहित 10 लोगों के साथ बिहार के नवीनगर आलू कोडने गए थे!
मजदूरी कर घोड़दाग  अपने घर वापस लौटने के दौरान पिकअप ड्राइवर शराब के नशे अनियंत्रित होकर वाहन पलट दिया!
इससे वाहन में सवार सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए!
जहां शिव रजवार की मौत हो गई!
इधर मौके का फायदा उठाकर वाहन चालक वाहन के साथ फरार हो गया!
शिव रजवार के अंतिम संस्कार में चटनियां पंचायत मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव,शिवनाथ यादव व सुरेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे!

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa