कृषि को लाभकारी धंधा बनाने के सरकार के संकल्प को मूर्त रुप दे रहे हैं खुटहेरिया पंचायत के उप मुखिया आतिश सिंह Kandi

कृषि को लाभकारी धंधा बनाने के सरकार के संकल्प को मूर्त रुप दे रहे हैं  खुटहेरिया पंचायत के उप मुखिया आतिश  सिंह
 फोटो: उप मुखिया आतिश सिंह का फाइल फोटो 

साकेत मिश्र की रिर्पोट 
कांडी: प्रखंड अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत के उप मुखिया आतिश सिंह इन दिनों परंपरागत खेती को छोड़कर जैविक तरीके से औषधीय फसलों के उत्पादन पर बेहतर काम कर रहे हैं!
कृषि को लाभकारी धंधा बनाने तथा कृषि से आय को दोगुना करने के सरकार के संकल्प को आतिश सिंह द्वारा मूर्त रुप दिया जा रहा है!
उनके उक्त बेहतरीन कार्य का जायजा लेने रविवार को कांडी दक्षिणी भाग की जिला पार्षद नेहा कुमारी व खुटहरिया पंचायत मुखिया अनिता देवी उनके फार्म हाउस पहुंची!

आतिश सिंह द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में एक बेहतरीन सोंच के साथ उठाए गए शानदार कदम का दोनों प्रतिनिधियों ने जमकर प्रशंशा की !

उप मुखिया आतिश सिंह ने झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित बिरसा हरित ग्राम  योजना के तहत आम बागवानी  लगाई है!
श्री सिंह ने औषधीय एवं सुगन्धित पौधे का प्रशिक्षण प्राप्त कर आम बागवानी क्षेत्र में अन्नानास, ड्रैगन फ्रूट, रजनीगंधा व ग्लेडियाश के अनेक पौधे लगाकर ग्रामीण क्षेत्र में कृषि को लाभकारी धंधा बनाने की शुरुआत की है!
श्री सिंह द्वारा देहाती मुर्गा पालन, गिन्नी फाउल पालन व मछली पालन में भी किस्मत आजमाया  जा रहा है जो सफल होता दिख रहा है!

आतिश सिंह द्वारा पूरे लगन से उक्त नए फार्मूले पर काम किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में गांव के अन्य लोग भी इससे प्रेरित होकर इसे जीविकोपार्जन का एक बेहतरीन जरीया बना सकें!

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa