सतबहिनी विकास समिति के तत्वावधान में आम जनों के मानस महायज्ञ का आयोजन Kandi

सतबहिनी विकास समिति के तत्वावधान में आम जनों के मानस महायज्ञ का आयोजन 

25 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा यज्ञ

फोटो : बैठक करते लोग। 

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी : मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के तत्वावधान में आम जनों के द्वारा 24वें मानस महायज्ञ के आयोजन को लेकर बैठक की गई। समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। सबसे पहले उपस्थित समिति के सभी कोटि के सदस्यों एवं आम जनों ने महायज्ञ के विराट आयोजन को लेकर सहमति व्यक्त की। लोगों ने कहा कि सबसे पहले पूरे परिसर सहित सभी मंदिरों की सफाई व रंग रोगन का कार्य कराया जाए। स्थापित प्रतिमाओं की सफाई व सुंदरीकरण का कार्य बनारस स्थित मुर्ति कारखाना के विशेषज्ञों से कराया जाएगा। इसके लिए अरुण सिंह व ददुआ जी को अधिकृत किया गया। सचिव पं. मुरलीधर मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि 25 फरवरी 2024 को सतबहिनी विकास समिति की स्थापित परंपरा के तहत विराट कलश यात्रा निकाली जाएगी। 26 फरवरी की सुबह पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश व मंत्र शक्ति से अग्नि प्राकट्य के साथ विधिवत यज्ञारंभ हो जाएगा। दोपहर तक श्रीराम चरित मानस का पारायण पाठ किया जाएगा। जबकि 26 फरवरी से पांच मार्च 2024 तक दोपहर से संध्या तक भारत के कई विशिष्ट मंचों के विद्वानों के द्वारा प्रवचन प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं छह मार्च को महाभंडारा तथा संत महात्माओं व विद्वत् जनों की विदाई के साथ यज्ञ का समापन होगा। इस मौके पर अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह, सचिव मुरलीधर मिश्र, कोषाध्यक्ष विभूति नारायण दुबे, अरुण सिंह, विकास उपाध्याय, सुदर्शन तिवारी, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, सुरेश राम, रघुनंदन राम, जयकिशुन राम, दुदून उपाध्याय, दुर्गा राम राजस्थानी, प्रमोद

Latest News

पिछले 10 घंटा से ब्लैक आउट Kandi