पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती मनाया गया Garhwa

प्रेस विज्ञप्ति 

 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन-नायक और गरीबों के मसीहा  कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग लम्बे समय से चल रही थी, जो अंततः आज  100वीं जयंती पर भारत सरकार द्वारा पुरी की गई। भारत सरकार के इस फैसले से पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) एकता एवं अधिकार मंच गढ़वा विधान सभा संयोजक मण्डल में खुशी की लहर व्याप्त है और हम सब भारत सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं।
 
भारत रत्न गरीबों और वंचितों को सशक्त आवाज सरल सहज मृत्यु भाषी जैसे व्यक्तित्व के धनी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती पर उन्हें गढ़वा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी मंच के संयोजक वीरेंद्र साव , जवाहर चौधरी, डॉ सत्येन्द्र मेहता, राम शनेश मेहता भारतीय नाई संघ गढ़वा के जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, अशोक ठाकुर दिनेश ठाकुर, विजय ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने संयुक्त रुप से फूल माला प्रतिमा पर चढ़ा कर कोटि-कोटि नमन किया।

 ज्ञात हो कि देश में पहली बार बिहार राज्य में ओबीसी को आरक्षण देने का काम किया था।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa