जमा दो उवि के मिडिल खंड के बच्चों को आज से नहीं मिलेगा दोपहर का भोजन तथा अंडा फल school

जमा दो उवि के मिडिल खंड के बच्चों को आज से नहीं मिलेगा दोपहर का भोजन तथा अंडा फल
फोटो : जमा दो उवि कांडी। 

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी : स्थानीय जमा दो उच्च विद्यालय के मिडिल सेक्शन में 15 दिसंबर से मध्यान्ह भोजन बंद कर दिए जाने की संयोजिका ने बीआरसी में लिखित सूचना दी है। इस कारण शुक्रवार से सैकड़ो बच्चों को दोपहर में मिलने वाला भोजन बंद हो जाएगा। इसका कारण विद्यालय के प्रधानाध्यापिका के द्वारा यथोचित सहयोग नहीं दिया जाना बताया गया है। प्रखंड मुख्यालय स्थित जमा दो उच्च विद्यालय के मिडिल खंड में वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों को 15 दिसंबर शुक्रवार से दोपहर का भोजन व अंडा फल नहीं मिलेगा। विद्यालय की संयोजिका ममता देवी पति अनूप राम ने प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को इस आशय का संबोधित पत्र प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को समर्पित किया है। इस पत्र में संयोजिका ने कहा है कि उनके द्वारा विद्यालय में मध्यान्ह भोजन का विधिवत संचालन किया जाता है। बावजूद इसके खर्च के हिसाब से समय पर राशि का भुगतान प्रधानाध्यापिका विद्यानी बाखला द्वारा चेक के माध्यम से कभी भी समय पर नहीं किया जाता। इतना ही नहीं बच्चों की उपस्थिति के अनुसार काफी संख्या घटाकर रोज खाना बनाने का आदेश दिया जाता है। उसमें यदि बच्चे बढ़ गए तो काफी परेशानी हो जाती है। इसका तिथि व वर्गवार हिसाब भी दिया गया है। ऐसी स्थिति में लगातार तंग आकर मध्यान्ह भोजन को बंद किए जाने की संयोजका द्वारा लिखित सूचना दी गई है।

Latest News

तेज आंधी तूफान से टूटा बिजली का तार विभाग बिजली विभाग मौन Garhwa