बिरजा में स्वास्थ्य सहिया का किया गया चयन palamu

बिरजा में स्वास्थ्य सहिया का किया गया चयन।
 उंटारी रोड।  प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिरजा स्कूल परिसर के मैदान में  बुधवार को  सामुदायिक स्वास्थ्य  के चिकत्सा पदाधिकारी  विश्रामपुर के पत्रांक 450  दिनांक 11/12/2023 एवम असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्यालय चिकत्सा पदाधिकारी पलामू, पत्रांक 1391 दिनाँक 3/08/2023 के आलोक में  बिरजा  में वीएचएनसी सहिया का चयन हेतु  ग्रामसभा का आयोजन जोगा  पंचायत मुखिया कमला देवी की अध्यक्षता में किया गया। बताते चलें की स्वास्थ्य सहिया  नहीं रहने से काफी दिक्कत होती थी, जिसको लेकर सहिया चयन हेतु ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसहमति से शैक्षणिक योग्यता के आधार पर बसंती देवी को स्वास्थ्य सहिया में चयन किया गया।

मौके पर उपस्थित जोगा मुखिया कमला देवी, पर्यवेक्षक के रूप में बी टी टी  अनिता देवी, जोगा पंचायत सचिव मुन्ना सिंह, पंचायत समिति सदस्या सुनैना देवी, सहिया साथी दूर्गा देवी, रोजगार सेवक कुंदन ठाकुर, समाजसेवी काशीनाथ चौधरी, सहित ग्रामीण जनता मौजुद थे।

Latest News

जलमीनार का सोलर प्लेट आँधी तूफान में टुटा Kandi