मुखिया ने किया जरूरमंद लोगो के बीच कम्बल का वितरण mukhiya

मुखिया ने किया जरूरमंद लोगो के बीच कम्बल का वितरण 
श्री  बंशीधर नगर-प्रखंड के चितविश्राम पंचायत सचिवालय में गुरुवार को मुखिया सनिधा सोनी ने 160गरीब ,असहाय, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुये सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गये कम्बल का वितरण गरीब,असहाय,दिव्यांग व जरूरतमंद लोगों के बीच किया जा रहा है उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है.
उन्होंने कहा कि कंबल पाकर गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोग काफी खुश दिखे। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अनुराग सोनी,वार्ड सदस्य सलीम अंसारी,
अजीज  अंसारी,रइस अंसारी,,गोपाल राम,रामेश्वर राम,राजा राम,कंचन कुँवर,निर्मलिया कुँवर,सहोदर देवी,फूलमती देवी,सकिला देवी,मो अली,हसनु अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi