भाजपा की तीन राज्यों में प्रचंड जीत की खुशी में भाजपाइयों ने जश्न मनाया। manatu

संवाददाता।
मनातू/पलामू।
जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां।
मनातू प्रखंड के नाका स्थित भाजपा की तीन राज्यों में प्रचंड जीत की खुशी में भाजपाइयों ने जश्न मनाया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बम पटाखे फोड़ अबीर गुलाल के साथ जीत की खुशी में जश्न मनाया।
भारत माता की जय, वंदे मातरम, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद अमित शाह जिंदाबाद जेपी नडडा जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा तीन राज्यों की चुनावी नतीजे माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत मिला है। साथ ही 2024 के लिए रास्ते भी साफ हो गए हैं।
हम मनातू प्रखंड के सभी कार्यकर्ता इसी जीत की खुशी में जश्न मना रहे हैं।
मौके पर मंडल अध्यक्ष के अलावा सांसद प्रतिनिधि बिगु साहू, अयोध्या प्रसाद, राहुल कुमार गुप्ता, सुरेंद्र पासवान, अंतू सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, बिहारी प्रसाद, भगवान सिंह, आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest News

वीरेंद्र साव ने जरूरतमंद मरीज को रक्तदान कर दिया जीवनदान, लोगों से किया रक्तदान का आह्वान Garhwa