लमारी कला गांव में ठंड से एक बीमार व्यक्ति की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम
फोटो: मृतक के घर पहुंचे लोग
साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी: थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लमारी कला में गुरुवार की रात एक बीमार व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई!
लमारी गांव निवासी राजनाथ रजवार उर्फ नन्हक रजवार 46 वर्ष बाईट एक साल से बीमार थे!
लकवा ग्रस्त नन्हक रजवार आर्थिक व शारीरिक रुप से कमजोर हो गए थे!
बिना दरवाजा-खिड़की के जर्जर मकान में रहने वाले नन्हक रजवार पर 4 लड़के व तीन लड़कियों के भरण-पोषण व शादी-विवाह की बड़ी जिम्मेदारी थी!
किन्तु 46 वर्ष की आयु में ही उनके परिवार छोड़ कर चले जाने से परिवार में मातम पसरा है!
मृतक के सभी चारों लड़के कम उम्र में ही बाहर मजदूरी करने चले गए हैं!
नन्हक रजवार के मौत की खबर सुनकर भाजपा के लमारी कला पंचायत अध्यक्ष रविंद्र चंद्रवंशी,धर्मेंद्र पासवान,करमू साह,महेंद्र रजवार व जीतू रजवार सहित अनेक महिला व पुरुष घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिए!
इधर शुक्रवार को मृतक के किसी भी पुत्र को घर नहीं पहुंचने पर शव का अंतिम संस्कार पंडी नदी में किया गया जहां उनके 12 वर्षीय नाती ने मुखाग्नि दी!