फोटो-सार्वजनिक चबूतरा निर्माण का भूमि पूजन करती मुखिया।
साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी -प्रखंड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत अधौरा देवी मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक चबूतरा निर्माण को लेकर पंचायत मुखिया सोनी देवी ने गुरुवार को भूमि पूजन किया।पंडित आदित्य पाठक ने विधि विधान से पूजा अर्चना सम्पन्न कराया।15 वें वित्त मद से 1.75 लाख की लागत राशि से 25 फीट लम्बा ×25 फीट चौड़ा चबूतरा का निर्माण किया जाएगा।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम ,वार्ड सदस्य नजमा बीबी,जय किशुन राम ,इसराइल अंसारी,बासुदेव राम,शंभु गुप्ता,देवब्रत कुमार गुप्ता,अमरेश सिन्हा, जगरनाथ साव,सुदर्शन राम ,इजहार अंसारी,उमेश साव,राज कुमार गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।