उपायुक्त से "गढ़देवी टोल प्लाजा" का नाम संशोधित कर "माँ गढ़देवी टोल प्लाजा" अंकित करने के संबंध में आग्रह किया। Garhwa

गढ़वा शहर के सांसद प्रतिनिधि चन्दन जायसवाल ने गढ़वा ज़िले के उपायुक्त महोदय से मिलकर माँग पत्र के माध्यम से "गढ़देवी टोल प्लाजा" का नाम संशोधित कर "माँ गढ़देवी टोल प्लाजा" अंकित करने के संबंध में आग्रह किया।
गढ़वा बाईपास रोड में ग्राम पिपरा के पास टोल प्लाजा का निर्माण कराया गया है, जिसका नामकरण गढ़देवी टोल प्लाजा किया गया है।
विदित हो कि माँ गढ़देवी जी के प्रति गढ़वा सहित आसपास के जिलावासियों की आस्था जुडी हुई है अतः यह अत्यंतआवश्यक है कि उनका नाम से पूर्व माँ शब्द का प्रयोग कर श्रद्धा भाव से किया जाए।
  टोल प्लाजा का नाम सिर्फ "गढ़देवी टोल प्लाजा" अंकित होने से आमजनों की भावना काफी आहत हो रही है।
      अतः अनुरोध है कि आम जनों की भावना का सम्मान एवं माँ गढ़देवी का नाम श्रद्धा भाव लिया जाय, इस हेतु टोल प्लाजा का नामकरण "माँ गढ़देवी टोल प्लाजा" अंकित करवाने का कृपा करेंगे
         चंदन कुमार जायसवाल,
 सांसद प्रतिनिधि गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र।

Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi