एआईएमआईएम पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सह गढ़वा रंका विधानसभा प्रभारी डॉ एमएन खान रंका पहुंच कर बरमजीत भुइयां व उनके परिवार वालों से मुलाकात की। Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 
गढ़वा रंका एआईएमआईएम पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सह गढ़वा रंका विधानसभा प्रभारी डॉ एमएन खान रंका पहुंच कर बरमजीत भुइयां व उनके परिवार वालों से  मुलाकात की। साथ ही तत्काल सहयोग राशि प्रदान किया। वहीं बरमजीत भुइयां की समुचित इलाज कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ एमएन खान ने कहा कि रंका प्रखंड स्थित रंका थाना मोड़ निवासी बरमजीत भुइया छह माह पहले मकान छाने के क्रम में कंडी टूटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स में रेफर कर दिया गया था। छह  महीना से रांची आने-जाने के बीच भी इनका समुचित इलाज नहीं हो पाया। आज भी वे यूरिन बैग लटका कर चल रहे हैं। बरमजीत भुइयां की पत्नी अपने पति के इलाज के लिए कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पास मदद मांगने गई। लेकिन किसी ने उसका सहयोग करने का काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब अखबार में छपी खबर के बाद उन्हें बरमजीत भुइयाँ की स्थिति के बारे में पता चला तो वे उनके घर पहुंच कर बरमजीत भुइयाँ को तत्काल आर्थिक मदद किया। डॉ एमएन खान ने कहा कि गढ़वा विधान सभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को जनता से कोई लेना देना नहीं है। यदि जनप्रतिनिधि को जनता से लेना देना रहता तो जनप्रतिनिधि बरमजीत भुइयाँ को सहयोग करने का कार्य करते। लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी बरमजीत भुइयाँ को जनप्रतिनिधियों के द्वारा सहयोग नहीं किया गया। इस अवसर पर एआईएमआईएम के पूर्व प्रत्याशी सह गढ़वा -रंका विधानसभा प्रभारी डॉ. एम. एन. खान, प्रखंड अध्यक्ष इबरान अंसारी, जैकी वर्मा, संजय गुप्ता, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मजहर हुसैन रज़वी, प्रखंड कोषाध्यक्ष जहांगीर अंसारी, प्रखंड महासचिव मोबिन अंसारी, प्रखंड सचिव असगर अंसारी, प्रखंड सचिव सुदामा कुमार रवि, यूवा प्रखंड अध्यक्ष  खुशदिल अंसारी, प्रखंड सचिव आमिर बक्श अंसारी, प्रखंड युवा सचिव आरिफ अंसारी, जाबिर अंसारी, प्रखंड युवा सचिव कामेश कुमार रवि, पिंकू कुमार आदि उपस्थित थे।

Latest News

जलमीनार का सोलर प्लेट आँधी तूफान में टुटा Kandi