ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल गढ़वा के विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण पदक
गढ़वा। नारायणपुर, टंडवा स्थित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में आयोजित SOF-INTERNATIONAL GENERAL KNOWLEDGE OLYMPIAD औलाम्पियाड छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशियों की लहर दौड़ गयी। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने पहली बार में ही स्वर्ण पदक विजेता बनकर विद्यालय को गर्वान्वित कर दिया। बच्चों के इस सफलता का श्रेय उनकी अथक परिश्रम के साथ- साथ विद्यालय की विशेष शिक्षा प्रणाली, यहाँ के प्रधानाचार्य महोदय के मार्गदर्शन, कर्मठ व योग्य शिक्षकों की मेहनत एवं बच्चों के सर्वागीन विकास के लिए प्रतिबद्ध विद्यालय प्रबंधन समिति को जाता है। स्वर्ण पदक जितने वाले विजेता हैँ ग्रेड - 2 की आराध्या आनंद, ग्रेड - 4 के प्रांजल सिंह एवं ग्रेड - 5 के अर्णव कुमार सिंह।
बताते चलें कि ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा बच्चों के कौशल विकास योजनाओं एवं छात्रवृत्ति योजनाओं की प्राथमिकता एवं इसके आयोजन के लिए प्रतिबद्ध रहा है। पहले भी कई प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा औऱ जो विषय बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है यह विद्यालय इसे ध्यान मे रखकर उसका आयोजन करता आया है और बच्चों को जागरूक करने का कार्य किया है।