श्री बंशीधर नगर:-- वरिष्ठ पत्रकार आशीष कुमार अग्रवाल के पिता व शहर के भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान चौक निवासी महेंद्र लाल अग्रवाल (80 वर्ष) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। मंगलवार को करीब 10:00 बजे रांची में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र लाल अग्रवाल पिछले कई वर्षों से हार्ट के बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज रांची में निजी अस्पताल में चल रहा था। वे पिछले एक सप्ताह से खाना पीना छोड़ दिए थे। जिसके बाद परिजनों के उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची ले गए। जहां उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह धमनी स्थित बाकी नदी के मुक्तिधाम पर किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर लेकर एंबुलेंस राँची से श्री बंशीधर नगर के लिए रवाना हो गया है। मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर उनके निधन की खबर मिलते ही शहर व पत्रकारों में शोक कि लहर है।
सूचना मिलते ही आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया। उधर पत्रकार के पिता का निधन की खबर मिलते ही भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह झामुमो नेता अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, झामुमो युवा नेता ताहिर अंसारी,जेजेए प्रदेश अध्यक्ष अमरकान्त, मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय लालबाबू खान सहित बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचकर शोक व्यक्त किया। वही दिव्यंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।