गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
दुःखद खबर
वनांचल ग्रमीण बैंक के सेवानिवृत्त मैनेजर अरुण सिंहा की पत्नी अनुमपमा सिन्हा, उम्र 63 वर्ष (शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त) का निधन अपने घर शिवपुरी कॉलोनी में हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। अंतिम दर्शन हेतु उनका पार्थिव शरीर शिवपुरी कॉलोनी ( चमारी मिस्त्री के घर के सामने वाली गली) स्थित उनके घर पर रखा गया है। इनके पुत्र एवं पुत्री अभी हैदराबाद से गढ़वा के लिए निकल चुके हैं उनके पहुँचने पर शुक्रवार की सुबह दाह संस्कार किया जायेगा। उनके निधन पर सेवानिवृत्त बैंक कर्मी संघ, चित्रांश परिवार के लोगों ने शोक प्रकट किया।
शोक व्यक्त करने वालों में मनोज कुमार चौबे, धनंजय कुमार द्विवेदी, जयशंकर प्रसाद मेहता, रासबिहारी तिवारी, अवध नारायण चौबे, निरंजन तिवारी एन बी शुक्ला, श्याम बिहारी मेहता, वीरेश्वर राय, शिवाजी श्रीवास्तव, अमरेंद्र सिंहा, सुब्रतो कुमार मुखर्जी, सुनील तिवारी, महासचिव रामपुकार, जितेंद्र सिंहा, मुकेश सिन्हा ,दिलीप श्रीवस्तव ,प्रिय विनोद रंजन,आनंद सिन्हा, आलोक सिंहा, नीरज सिंहा, निखिल सिंहा, सियाराम शरण वर्मा, पंकज कुमार वर्मा, कमलेश सिन्हा,केके यादव, मनोज पाठक, शंभु चंद्रवंशी, प्रदीप सिन्हा, उदय नारायण वर्णवाल ,चंदन जयसवाल,मनीष कमलापुरी, आदि शामिल हैं।