इन्फेक्शन के वजह से ढेलकाडीह टोला निवासी 45 वर्षीय उमेश चौधरी का हुआ निधन Kandi

इन्फेक्शन के वजह से ढेलकाडीह टोला निवासी 45 वर्षीय उमेश चौधरी का हुआ निधन 

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी : प्रखंड क्षेत्र के ढेलकाडीह टोला निवासी उमेश चौधरी पिता स्व विश्वनाथ चौधरी उम्र 45 वर्ष का निधन हो गया। जिनके परिजनों का रो रोकर बूरा हाल है। मृत्यू का कारण इन्फेक्शन बताया जा रहा है। बलियारी पंचायत के ढेलकाडीह टोला में अपने आवास पर बुधवार रात्रि के 7:45 बजे उनका निधन हो गया। मृतक के पुत्र अमित कुमार चौधरी के अनुसार उसके पिता हैदराबाद में किसी कंपनी में मजदूरी करते हुए परिवार का भरण पोषण एवं उन लोगों को पढ़ाने का काम कर रहे थे। बच्चों को पढ़कर योग्य बनाने का भूमिहीन मजदूर उमेश चौधरी ने सपना देखा था। इसी बीच दशहरा के समय एकाएक उनके पूरे शरीर में फोड़ा निकल गया। जिसका स्थानीय स्तर पर हैदराबाद में ही 15 दिनों तक इलाज कराया गया। लेकिन सुधार नहीं होने पर उन्हें घर ले लाया गया। यहां चेचक का प्रकोप मानकर पूजा पाठ कराया गया। इसके बाद भी लाभ नहीं होने पर उन्हें बनारस स्थित ट्रोडा हॉस्पिटल में एक सप्ताह तक इलाज कराया गया वहां। स्थिति में सुधार हुआ। उसके बाद डॉक्टर ने 10 दिनों की दवा देकर घर भेज दिया। लेकिन घर आने के पांचवें दिन अचानक उनका निधन हो गया। मृतक की पत्नी  देवंती देवी, बड़ा लड़का अमित कुमार चौधरी, दूसरा लड़का समित कुमार चौधरी, छोटा लड़का सोनू कुमार चौधरी की हालत खराब है। मृतक के घर में  उसके सिवा कमाने तथा भरण पोषण करने वाला कोई नहीं है। मृतक ने 4 निजी संस्थाओं से लोन ले रखा था। उसने माइक्रो चैतन्य फाइनेंस से 65 हजार रुपए, फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस से 50 हजार, उत्कर्ष माइक्रो फाइनेंस से 63 हज़ार चार सौ रूपए तथा सीमा स्वयं सहायता समूह से 30 हजार रूपए का लोन ले रखा है। जिसकी भरपाई एक बड़ा प्रश्न है।

Latest News

जलमीनार का सोलर प्लेट आँधी तूफान में टुटा Kandi