रंका पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल police

रंका पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
रंका से प्रमोद कुमार यादव का रिपोर्ट : रंका प्रखंड के गोदरमाना भंडारिया मुख्य पथ पर पैसा एवं मोबाइल लूट के चार साल से फरार चल रहे आरोपी को रंका पुलिस ने पड़कर भेजा न्याय हिरासत में। इस संबंध में बताते चले की रंका प्रखंड के गोदरमाना भंडारिया मुख्य मार्ग पर 2019 में पैसा एवं मोबाइल का लूट की गई थी जिसका रंका पुलिस ने कांड संख्या 43/ 2019 धारा 392 भादवी के प्राथमिक वारंटी गोलू गुप्ता उम्र 21 वर्ष पिता ओमप्रकाश गुप्ता शाकिन गोदरमाना थाना रंका जिला गढ़वा के रहने वाला है वहीं दूसरा मनीष लाल उम्र 20 वर्ष पिता नंदू पाल साकिन कृष्णा नगर धमनी थाना त्रिकुंड जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत गढ़वा भेज दिया गया है। इस संबंध में रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बतलाया कि दोनों मोबाइल एवं पैसा का लूट 2019 में रंका गोदमाना भंडरिया मुख्य पथ पर लूटपाट किए थे जिनका पुलिस तलाश कर रही थी जो दोनो को पकड़ते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत गढ़वा भेज दी गई है।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda