मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गढ़वा के मुक्केबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
श्री बंशीधर नगर:-बीते 3 नवंबर से 5 नवंबर तक आयोजित द्वितीय आमंत्रण अखिल भारतीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता गोहाना सोनीपत हरियाणा में गढ़वा के मुक्केबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन किया। मुक्केबाजों में
एक स्वर्ण सहित दो कांस्य पद जीत कर गढ़वा जिले का नाम रौशन किया। मुक्केबाजी में जूनियर 57 से 60 किलोग्राम में नौशाद आलम स्वर्ण पदक वही सब जूनियर 28 से 30 किलोग्राम में ऋषि बाबू कांस्य पदक,
सब जूनियर 22 से 24 किलोग्राम नैतिक कुमार कांस्य पदक,नैतिक कुमार को शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बेस्ट लिटिल बॉक्सर से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ के संरक्षक मुमताज राही, अध्यक्ष शिवकुमार पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष हरिनंद पांडे, वरीय उपाध्यक्ष लव कुमार दुबे,
सचिव रामप्रवेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नितिन तिवारी, सहसचिव पुनीत जायसवाल, गढ़वा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, सचिव आलोक मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, संरक्षक राकेश पाल, रेखा चौबे ,अनिता दत्त, विधायक प्रतिनिधि खेलकूद ओमप्रकाश गुप्ता ,धीरज दुबे, अरविंद दुबे ,प्रभात तिवारी, रमाशंकर सिंह, चंद्र बहादुर सिंह, किशोर कुणाल ,शिवकुमार, राजेश कुमार चंद्रवंशी, संतोष कुमार, अजयकांत ,सुशील तिवारी सहित अन्य लोगो ने बधाई दी।