प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल समिति के अध्यक्ष बने नरेश प्रसाद सिंह satbahini

प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल समिति के अध्यक्ष बने नरेश प्रसाद सिंह
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी(गढ़वा): प्रखंड के प्रशिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल समिति के अध्यक्ष समाज सेवी नरेश प्रसाद सिंह को मनोनीत गया।इसकी जानकारी झारखण्ड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य संजीव कुमार तिवारी ने दी सद्स्य संजीव कुमार तिवारी ने बताया की सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल समिति विवाद का मामला झारखण्ड उच्च न्यायालय में विचाराधीन था। न्यालय द्वारा इस मामले की जांच करने की जिमेवारी झारखण्ड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड को दी थी। बोर्ड द्वारा कमिटी की जांच की गई लेकिन दोनो पक्षों द्वारा पुनः आपत्ति जताई गई इसके बाद हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड ने सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर 25 सितम्बर को प्रखंड के पूरे ग्रामीण जनता के साथ एक आमसभा आयोजित की गई थी। आयोजित आमसभा के पूर्व दोनो पक्छों बिधायक रामचंद्र चंद्रवंशी व समाज सेवी नरेश प्रसाद सिंह को पत्राचार के माध्यम से आमसभा में उपस्थित रहने के लिए सूचित भी किया गया था। लेकिन इस बात की जानकारी होते हुए भी उक्त तिथि को विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी या उनका कोई भी प्रतिनिधी आम सभा में उपस्थित नहीं हुए आम सभा में काफी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर से कहा की मन्दिर के विकाश के लिए नरेश प्रसाद सिंह वर्षों से पूरी सक्रियता के साथ लगे हुए हैं इस लिए नरेश प्रसाद सिंह की अध्यक्छता में बनी कमिटी को ही पुनः बहाल किया जाए उपस्थित लोगों और ग्रामीण जनता को नरेश प्रसाद सिंह के पक्ष में भारी मात्रा में जन समर्थन देखने के बाद न्यास बोर्ड के द्वारा नरेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी को बहाल करने की घोषणा की गई सदस्य संजीव कुमार तिवारी ने बताया की इसकी जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष व सरकार को दे दी गई है।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa