उंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र के सभी पुजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमा का किया गया विसर्जन।
नम आंखों से दी गई मां की विदाई।
उंटारी रोड ।प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बूधवार को स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन के साथ दशहरा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह एवं सादगी के साथ मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के कूल्ही, बिरजा, जोगा, डेवडर सहित कई जगहों पर कमेटी द्वारा दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित कर नौ दिनों तक विधिवत पूजा अर्चना किया गया। बुधवार को प्रखंड के प्रत्येक गांव से दुर्गा पूजा समिति द्वारा कम विसर्जन यात्रा निकाली गई। मां दुर्गा के प्रतिमा को नजदीकी बांकी खजुरिया नदी तथा कोयल नदी में ले जाकर विसर्जन किया। बुधवार के दोपहर से ही विभिन्न कमेटियों द्वारा मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम होने लगा। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर थाना प्रभारी अशोक कुमार महतो कुमार महतो द्वारा प्रत्येक मूर्ति विसर्जन में पुलिस प्रशासन को मुस्तैद कर दिया। ताकि मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन में किसी तरह का अप्रिय घटना न घट सके। साथ ही प्रखंड मुख्यालय से इसकी निगरानी के लिए प्रशासन प्रत्येक पंचायत के गांव गांव जाकर मूर्ति विसर्जन का जायजा एएसआई राजकुमार शर्मा, मुन्नालाल जामुंदा ले रहे थे। मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन के द्वारा पुजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। प्रत्येक पंचायत में मां दुर्गा की जयकारों के साथ शाम तक प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान कूल्ही में मूर्ति विसर्जन में उंटारी रोड थाना के एएसआई मुन्नालाल जमुंदा, एवम पुलिस बल तैनात थे। मूर्ति विर्सजन में प्रयाग चौधरी, अजय विश्वकर्मा, रामचरित्र चौधरी, आशीष चौधरी, शिवनाथ चौधरी,कामेश्वर चौधरी , प्रमोद चौधरी, सहित वीआईपी पार्टी के उंटारी रोड प्रखंड अध्यक्ष सुकेंद्र चोधरी भी शामिल हुए।