कैसा है यह सम्मान समारोह, सम्मान समारोह है या दिखावा news

कैसा है यह सम्मान समारोह, सम्मान समारोह है या दिखावा 
साकेत मिश्रा 
गढ़वा जिला के प्रखंड मुख्यालय स्थित मंगलवार को महावीर मंदिर के प्रांगण में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में दशहरा पर्व के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां कांडी पंचायत मुखिया विजय राम के द्वारा पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।बता दें कि कांडी पंचायत मुखिया सह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विजय राम ने पंचायत वासियों को सम्मान देने के लिए उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया। दुर्गा पूजा के सफल आयोजन एवं बेहतरीन प्रबंधन को लेकर लोगों ने मुखिया को सम्मानित किया। जबकि कांडी पोखरा स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट निर्माण व छठ पूजा कमिटी के सदस्यों ने भी मुखिया को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे कांडी बाजार को बसाने वाले पटैत साहब के पौत्र सूर्यदेव प्रताप शाही व विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध युवा समाजसेवी विकास दुबे को भी पूजा समिति ने माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन में तन-मन व धन से सहयोग करने वालों के साथ-साथ कांडी बाजार के सभी गणमान्य लोगों को मुखिया व उनकी टीम द्वारा फूल माला पहनाते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य ममता देवी, उप मुखिया दिलीप राम, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, महावीर मंदिर कमिटी अध्यक्ष विजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष राजेश प्रसाद, छठ पूजा कमिटी अध्यक्ष कृष्णा बारी, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, मंदिर के पुजारी हरिहर दास, रविंद्र मिश्र, बाबूलाल प्रसाद, विजय सोनी, उदय कुमार, सुनील प्रसाद, रविरंजन उर्फ टिंकू, जेपी सोनी, रामलखन प्रसाद, राजाराम प्रसाद, कुमार सोनी, अशोक प्रसाद, गोपाल प्रसाद, रामनाथ प्रसाद, विनोद  चंद्रवंशी, विनय कुमार, भोला प्रसाद, राजू सोनी, गरीबा साह, विनोद मेहता, प्रमोद प्रसाद उर्फ पुनु, रामचन्द्र प्रसाद सोनी, किशोरी लाल, महेंद्र गुप्ता, सोहर प्रसाद, यमुना साह सहित सैकड़ों लोगों का नाम शामिल है।  लेकिन सबसे खास बात यह है कि यह सम्मान समारोह सिर्फ दिखावा रहा कई गणमान्य व्यक्ति को सम्मानित नहीं किया गया। कांडी प्रखंड के कई वरिष्ठ पत्रकारों के  मान सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया। यहां तक की वरिष्ठ पत्रकारों को भी मान सम्मान नहीं किया गया यह कार्यक्रम विजय मुखिया के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम नहीं बल्कि अपमान समारोह कार्यक्रम किया गय। इस दौरान मुखिया विजय राम, उदय कुमार, रविंद्र साह व बबन कुमार सहित दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे! फिर भी किसी ने भी पत्रकारों को मान सम्मान नहीं दिया। यह कांडी की पहली सम्मान समारोह है। जो कि यहां पत्रकारों के साथ भेदभाव कर उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाया गया।

Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi