प्रखंड आपूर्ति विभाग के नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए गए राम लखन चंद्रवंशी news

प्रखंड आपूर्ति विभाग के नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए गए राम लखन चंद्रवंशी 

साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी -विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचन्द्र चंद्रवंशी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल पदाधिकारी को एक पत्र जारी करते हुए सूचित किया है कि  पूर्व में नियुक्त प्रखंड आपूर्ति विभाग के विधायक प्रतिनिधि को बदलते हुए राम लखन चंद्रवंशी को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त  किए हैं।विधायक ने अपने पत्रांक 240 दिनांक 26 अक्टूबर 2023 के तहत जारी पत्र में कहा है कि कांडी प्रखंड के आपूर्ति विभाग का देखभाल के लिए रविकांत पाण्डेय को अपना प्रतिनिधि प्रतिनियुक्त किया गया था,उनकी प्रतिनियुक्त को 26 अक्टूबर से रद्द किया जाता है।उनके स्थान पर राम लखन चंद्रवंशी को प्रखंड आपूर्ति विभाग का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa